नाबार्ड में स्थापित सतर्कता व्यवस्था के अंतर्गत प्रधान कार्यालय में केन्द्रीय सतर्कता कक्ष स्थित है तथा क्षेत्रीय कार्यालयों में क्षेत्रीय सतर्कता कक्ष और प्रशिक्षण संस्थाओं में सतर्कता तन्त्र मौजूद है. ये सभी मुख्य सतर्कता अधिकारी के समग्र नियत्रण में कार्य करते है. वर्तमान में मुख्य सतर्कता अधिकारी, श्री सी के गोपालक्रिष्ण, मुख्य महाप्रबंधक हैं. बैंक के केन्द्रीय सतर्कता कक्ष द्वारा मुख्य सतर्कता आयोग का क्षेत्राधिकार स्वीकार किया गया है. केन्द्रीय सतर्कता कक्ष के महत्त्वपूर्ण कार्यों में स्टाफ के सतर्कता संबंधी मामलों और आम जनता, सरकार, केन्द्रीय सतर्कता आयोग, भारत सरकार से प्राप्त शिकायतो को देखना, क्षेत्रीय सतर्कता कक्षों से विवरणियाँ प्राप्त करना और भारतीय रिज़र्व बैंकों को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो, केन्द्रीय सतर्कता आयोग और भारत सरकार को विवरणियाँ प्रेषित करना शामिल हैं. यह उपर्युक्त एजेंसियों से सम्पर्क भी रखता है. प्रधान कार्यालय स्थित मुख्य सतर्कता कक्ष मुख्य सतर्कता अधिकारी / प्रबन्ध निदेशक / अध्यक्षा द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार क्षेत्रीय कार्यालयों, प्रशिक्षण संस्थाओं और साथ ही प्रधान कार्यालय के विभागों का आवधिक निवारक सतर्कता निरीक्षण (पीवीआई) करता है. |