विभाग की प्रमुख भूमिका केन्द्रीय सरकार, भारतीय रिज़र्व बैंक या बैंकिंग कंपनी या भारत सरकार द्वारा अधिसूचित वित्तीय संस्था से / को, कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में, अपेक्षित सूचना या ऋण की वसूली, प्रक्रिया और उसका प्रसार करना है. यह महत्वपूर्ण स्थूल आर्थिक सूचकों का पूर्वानुमान और विश्लेषणात्मक अध्ययन भी करता है. यह आंकड़ा प्रबंध और सांख्यिकीय मुद्दों पर अन्य विभागों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करता है तथा नाबार्ड में आंकड़ा वेयरहाउस का प्रबंध करता है. यह सांख्यिकीय रिपोर्टे और पुस्तिकाएँ भी प्रकाशित करता है.
विभाग केन्द्रीय पुस्तकालय का कामकाज भी करता है.
मुख्य व्यवसाय
- सांख्यिकीय बुलेटिनों का प्रकाशनण
- ई-जर्नल का प्रकाशन अर्थात् कृषि और ग्रामीण विकास पर अंकण
- नाबार्ड का सांख्यिकी प्रोफाइल का अद्यतनीकरणण
- सभी जिलों के जिला प्रोफाइल और बैंकिंग प्रोफाइल संबंधी डाटाबेस का रखरखावण
- शीर्षप्रबन्धन हेतु एमआईएस का प्रबन्धनण
- जिलोंसे संबंधित विकास के विभिन्न सूचकांकों को तैयार करना : जैसे कृषि, आधारभूत सुविधा, वित्तीय समावेशन, ऋण प्रवाह, आदि
प्रधान कार्यालय स्थित केन्द्रीय पुस्तकालय का प्रबन्धन
नाबार्ड के विभिन्न विभागोंद्वारा जारी किए गए परिपत्रों की नैबनेट (आंतरिक और बाह्य दोनों) पर अपलोडिंग, वार्षिक आधार पर आंतरिक और बाह्य दोनों परिपत्रों की सीडी तैयार करना.
|