कृषि और ग्रामीण क्षेत्र के विकास में ऋण एक महत्वपूर्ण कारक होता है जिसके द्वारा पूँजी निर्माण और प्रौद्योगिकीय उन्नयन के लिए निवेश करने में सहायता मिलती हैइसलिए ग्रामीण वित्तीय संस्थाएँ, जो ग्रामीण क्षेत्र को ऋण संवितरित करती हैं, के सुदृढ़ीकरण को नाबार्ड ने बल क्षेत्र के रूप में पहचान की हैसहकारी ऋण संरचना और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न पहलें की गई हैं जिससे जरूरतमंदों के लिए पर्याप्त और समय पर ऋण उपलब्ध हो सकें.
ऋर्ऋण संबंधी कार्यों को सुदृढ़ करने और ऋण को अधिक उत्पादक बनाने के लिए, नाबार्ड कई विकासात्मक और संवर्धनात्मक गतिविधियाँ आरंभ करता आ रहा है, जैसे : -
सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को स्वयं के लिए विकास कार्य योजनाएँ तैयार करने में उनकी सहायता करना;
एक निर्धारित समय सीमा के अंदर बैंकों द्वारा अपने आंतरिक कामकाज में सुधार लाने के लिए संबंधित दायित्वों को निर्दिष्ट करते हुए राज्य सरकारों और सहकारी बैंकों के बीच सहमति ज्ञापन निष्पादित करना
एक निर्धारित समय सीमा के अंदर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों द्वारा अपने आंतरिक कामकाज में सुधार लाने के लिए संबंधित दायित्वों को निर्दिष्ट करते हुए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और प्रायोजक बैंकों के बीच सहमति ज्ञापन निष्पादित करने में सहायता प्रदान करना;
बैंकों की विकास कार्य योजनाओं के कार्यान्वयन और सहमति ज्ञापनों के दायित्वों को पूरा करने की निगरानी करना;
सहकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को तकनीकी, अनुप्रवर्तन और मूल्यांकन कक्षों को स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना;
ग्रामीण विकास बैंकर्स संस्थान (बर्ड), लखनऊ www.birdindia.com, नेशनल बैंक स्टाफ कॉलेज, लखनऊ www.nbsc.in और कृषि बैंकिंग कॉलेज, पुणे आदि प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से संगठन विकास सहयोग (ओडीआई) के लिए सहायता प्रदान करना,
सहकारी बैंकों के प्रशिक्षण संस्थानों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना;
वाणिज्यिक, सहकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के वरिष्ठ और मिडिल स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षण देना;
किसान क्लबों और विकास वॉलेंटियर वाहिनी के माध्यम से उधारकर्ताओं में भुगतान की नैतिकता के संबंध में जागरूकता पैदा करना;
उत्कृष्ट प्रबंध सूचना प्रणाली के स्थापित करने, परिचालनों के कम्प्यूटरीकरण और मानव संसाधनों के विकास के लिए सहकारी बैंकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना.