नाबार्ड एक शीर्ष स्तरीय संस्था है जिसे ग्रामीण इलाकों में कृषि और अन्य आर्थिक कार्यकलापों हेतु ऋण के क्षेत्र में नीति, आयोजना और परिचालन से संबंधित सभी मामलों के लिए अधिकृत किया गया है.
यह ग्रामीण इलाकों में विभिन्न विकास कार्यों हेतु निवेश एवं उत्पादन ऋण उपलब्ध कराने वाली संस्थाओं के लिए शीर्ष स्तर की पुनर्वित्त एजेंसी है.
यह ऋण वितरण प्रणाली की ऋण उपयोग क्षमता बढ़ाने के लिए संस्था निर्माण के उपाय करता है जिनमें मॉनीटरिंग करना, पुनर्वास योजनाएँ तैयार करना, ऋण संस्थाओं की पुन:संरचना करना, कार्मिकों को प्रशिक्षित करना आदि शामिल हैं.
यह फील्ड स्तर पर विकास कार्य करने वाली सभी संस्थाओं के ग्रामीण वित्तपोषण कार्यों का समन्वय करता है और भारत सरकार, राज्य सरकारों, भारतीय रिज़र्व बैंक और नीति निमार्ण से संबद्ध राष्ट्रीय स्तर की अन्य संस्थाओं के साथ संपर्क रखता है.
यह वार्षिक आधार पर देश के सभी जिलों के लिए ग्रामीण ऋण योजनाएँ बनाता है जो समस्त ग्रामीण वित्तीय संस्थाओं की वार्षिक ऋण योजनाओं का आधार बनती हैं.
यह जिन परियोजनाओं के लिए पुनर्वित्त प्रदान करता है उनकी मॉनीटरिंग और मूल्यांकन का काम करता है.
यह ग्रामीण बैंकिंग, कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देता है.
National Bank for Agriculture and Rural Development