पहल
मत्स्य पालन में कौशल विकास पहल
लाभार्थी
केरल राज्य के कासरगोड ज़िले के किसान
चुनौती
- मत्स्य पालन के वैज्ञानिक तरीकों के बारे में मछुआरा समुदाय में अज्ञानता
- युवाओं का पारंपरिक खेती और संबद्ध गतिविधियों से दूर होने का रुझान
उपाय
- नाबार्ड ने बेरोज़गार युवाओं को एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के रूप में संगठित किया
- एनजीओ के माध्यम से डिमोरिया ब्लॉक के मछुआरों को वैज्ञानिक मत्स्य पालन का प्रशिक्षण दिया गया
- फिशरीज कॉलेज, राहा में ऑन-साइट एक्सपोज़र विज़िट आयोजित
- युवाओं को एकत्रीकरण और संयुक्त विपणन के लाभों के बारे में जागरूक किया गया
प्रभाव
- मछुआरे आज ₹1 लाख से अधिक वार्षिक आय अर्जित कर रहे हैं, जो परियोजना से पहले एक सपना था
- मत्स्य पालन ने ग्रामीण आबादी को बत्तख पालन और सूअर पालन जैसी अन्य संबद्ध गतिविधियों को अधिक आक्रामक रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया
- कुछ प्रगतिशील किसानों ने मत्स्य पालन को धान उत्पादन के साथ संयोजित किया